Mumbai Indians की Issy Wong ने रचा IPL में इतिहास, WPL में हैट्रिक लेने वाली बनीं पहली महिला बॉलर

  • मुंबई इंडियंस महिला टीम की तेज़ गेंदबाज Issy Wong (इस्सी वोंग) ने Women Premier League में रचा इतिहास।
  • इस्सी वोंग बानी महिला आईपीएल टूर्नामेंट की पहली खिलाडी जिसने WPL में हैट्रिक लेकर टीम को जिताया।
  • UP Warriorz के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस की इंग्लिश क्रिकेटर Issy ने तीन बॉल में 3 विकेट अपने नाम किया।

24 मार्च को देर रत हुए वीमेन प्रीमियर लीग के semi final मुकाबले में इस्सी वोंग (Issy Wong) ने WPL में इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस महिला टीम की 20 वर्षीय इंग्लिश क्रिकेटर ने कल 3 बॉल में लगातार 3 विकेट चटका के इस टूर्नामेंट में हैट्रिक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। UP Warriorz vs Mumbai Indians के एलिमिनेटर मैच के दौरान अपनी घातक गेंदबाजी करते हुए यूपी के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

12 ओवर के बाद इस्सी वोंग ने दिखाया अपना जलवा-

दोस्तों 12 ओवर में यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाज मुंबई टीम को एक ओवर में 19 रन मारकर धो रहे थे, तभी 13 ओवर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस्सी वोंग को ओवर देने का फैसला किया। और यह फैसला कप्तान का बिलकुल सही भी निकला। इस्सी ने आते ही ओवर की दूसरे बॉल पर वोंग ने किरन नवगिरे को क्लीन बोल्ड किया। ओवर की तीसरी बॉल पर सिमरन शेख का विकेट लिया वही अगली गेंद पर पिच पर उत्तरी इंग्लैंड क्रिकेटर सोफी एक्लेस्टोन को भी सीधी गेंद डाल कर क्लीन बोल्ड करते हुए अपना हैट्रिक का रिकॉर्ड बनाया।

Issy Wong ने हीली को भी किया था आउट-

वोंग ने मुंबई के लिए अपने पहले स्पेल में भी घातक बोलिंग करते हुए यूपी की कप्तान एलिसा हीली का अहम् विकेट लिया था। एलिसा दुनिया की बेतहतरीन बल्लेबाजों में से एक हे और इनका कैच मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया था।

मुंबई के इसी शानदार प्रदशन के चलते टीम ने फाइनल के अंदर अपनी जगह बना ली है। Mumbai Indians ने Warriorz को 72 रन के बड़े आकड़े से हरा कर सेमि फाइनल मैच को जीता। अब 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस वीमेन प्रीमियर लीग में आमने सामने भिड़ेगी और WPL 2023 Trophy के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।

Leave a Comment